मुंगेर: ज़िला मुंगेर के एसपी ने अपने कार्यालय से 112 डायल के 14 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Munger, Munger | Mar 23, 2024 मुंगेर जिला के एसपी सैयद इमरान के द्वारा अपने कार्यालय से 112 डायल के 14 नए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। इस दौरान मुंगेर जिला के एसपी सैयद इमरान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के तरफ से 112 डायल के 14 नए वाहन को मुंगेर जिला को उपलब्ध कराया गया है। जो यह 14 नए वाहन मुंगेर जिला के विभिन्न इलाकों में जाकर बेहतर तरीके से कार्य करेंगे।