चरखी दादरी: रासीवास, कलियाणा व डोहका में लाला लाजपतराय की जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
गांव रासीवास, कलियाणा व डोहका में माडल दादरी जिला बनाओ संगठन द्वारा लाला लाजपतराय की जयंती के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 465 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई व निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान लाला लाजपत राय के दिखाए देश प्रेम के मार्ग पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया गया।