कोंच कोतवाली परिसर में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान डिप्टी एसपी परमेश्वर प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को नशा न करने और लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई, डिप्टी एसपी ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है, जिससे व्यक्ति, परिवार और समाज सभी प्रभावित होते हैं।