थाना दक्षिण पुलिस ने जमीनी और पारिवारिक विवादों में शान्ति भंग करने वाले 14 अभियुक्तों को शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा। उनि विकल ढाका, उ0नि0 योगेश कुमार और उ0नि0 अरुण कुमार मय हमराह पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त अभियुक्तों को पकड़कर कार्यवाही की।