बरेली: थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम चौबारी निवासी युवक पर किया गया हमला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम चौबारी निवासी युवक पर किया गया हमला, पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज।अभिषेक ने थाना कैंट में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वो अपने गांव में कुएं के पास बैठा हुआ था तभी अचानक गांव का ही रहने वाले एक युवक ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसके गले पर खुली चोट लग गई।