बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जंतर मंतर, दिल्ली में होने वाले धरने पर मौलाना शहाबुद्दीन ने दी प्रतिक्रिया
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जंतर मंतर दिल्ली में आज से होने वाले धरने पर मौलाना शहाबुद्दीन ने दी प्रतिक्रिया।धरना देने का अधिकार सभी को है, मगर मैं एक खास बात मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ताल्लुक से कहना चाहता हूं, कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का गठन शरई मामलात के लिए हुआ था, और मुस्लिम कौम के बीच जो बुराइयां फैल रहीं है उनके खात्मे के लिए हुआ था।