पटना ग्रामीण: जदयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन, परिवहन मंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद
बीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू मुख्यालय में आज तकरीबन 3:00 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन. जिसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम जनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की. बता दे कि मौके पर उनके साथ जदयू के वरीय नेता नवीन आर्या चंद्रवंशी एवं प्रदेश महासचिव विनोद सिंह रहे मौजूद.