शुक्रवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कैराना कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी बाईपास भट्टे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका कैराना को सूचित किया। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन से गड्ढ़ा खुदवाकर मृत गौवंश को दफन किया है। यह घटना गोवंशीय पशुओं के संरक्षण पर सवाल खड़े कर रही है।