हनुमानगढ़: पक्का सहारना सरकारी स्कूल में छात्रों ने एक छात्र से की मारपीट, छात्र गंभीर घायल, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव पक्का सहारना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के एक छात्र के साथ सहपाठियों द्वारा मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। इस घटना में छात्र की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में एकत्रित होकर हंगामा किया।