अरवल: अरवल में सोन नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, दो पोकलेन और एक ट्रैक्टर जब्त
Arwal, Arwal | Mar 25, 2025 पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में परासी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बजे सोन नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर को जब्त किया। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।