बासोदा: बासौदा में कॉलेज की एक साथ फीस जमा करने के विरोध को लेकर छात्रों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन।
Basoda, Vidisha | May 29, 2024 बासौदा में कॉलेज की एक साथ फीस जमा करने के विरोध को लेकर छात्रों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार छात्रों ने कहा है कॉलेज में एक साथ फीस जमा करने के नए नियम के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसका छात्रों ने विरोध किया है।