सत्तर कटैया: बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया टोला से ग्रामीणों ने मोटर चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा, देसी कट्टा भी बरामद
बिहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रकिया टोला मनखाई वार्ड संख्या आठ में पिंटू कुमार के घर पर एक चोर मोटर चोरी करने के लिए आया था तत्पश्चात ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया।चोर की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई है जो मधेपुरा के रहने वाले हैं जिसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक खोखा समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है