फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाजीपुरा इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की माने तो 2-3 लड़के सडक पर जा रही लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।