बालोद: अचौद के किसान बिरेंद्र 18 एकड़ में गेहूं, सूर्यमुखी, चना और अलसी उगा रहे हैं, नीम-जाम, आम-फुलहर के पत्तों से तैयार करते हैं खाद
बालोद जिले के ग्राम अचौद निवासी किसान बिरेंद्र साहू जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। अपने 18 एकड़ खेत में गेहूं, सूर्यमुखी, चना, अलसी, सरसो, उड़द, मूंग और मक्का सहित विभिन्न दलहन-तिलहन फसलें उगा रहे हैं। घर में ही गोबर, नीम, जाम, आम और फुलहर के पत्तों के साथ वेस्टेज सामग्री मिलाकर वर्मी कंपोस्ट तैयार कर फसलों में छिड़काव कर रहे हैं।