फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के ग्राम पउनगला में पति, ससुर और सास ने महिला के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम पउनगला की रहने वाली भावना शर्मा पत्नी अंकित कुमार शर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपने निजी काम से पीलीभीत गई थी जब घर वापस आई तो उसका पति और ससुर शराब के नशे में धुत थे पीड़िता से थोड़ी कहां सुनी हो गई थी जिसके बाद पति अंकित कुमार शर्मा और ससुर रामेश्वर दयाल शर्मा सस राम श्री ने पीड़िता के साथ मारपीट की।