फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने एक आरोपी को बंदूक और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रही चेकिंग अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गुलड़िया मकरंदपुर रोड पर नदी के ऊपर बनी पुलिया पर आरोपी राजेश पुत्र छेदा लाल निवासी ग्राम गुलड़िया मकरंदपुर को एक बंदूक 12 बोर दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार की कर जेल भेज दिया है। और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।