फरीदपुर: दबंगों ने फरीदपुर थाना क्षेत्र में किशोरियों के घर में घुसकर कपड़े फाड़कर की मारपीट, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया वह अपने खेत पर जा रहा था दरवाजे के बाहर उसकी किशोरी झाड़ू लगा रही थी तभी आधा दर्जन से ज्यादा दबंग गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे किशोरी ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर पहले तो किशोरी के कपड़े फाड़े मारपीट की।