मुरादाबाद: जीआईसी चौराहे से लेकर मुस्लिम डिग्री कॉलेज तक अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर
जीआईसी चौराहे से लेकर मुस्लिम डिग्री कॉलेज तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर जमकर गरजा,नाली नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम के बुलडोजर द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम के द्वारा चलाए गए अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान से क्षेत्र के लोगों में हडकम्प मचा रहा है।