मुरादाबाद: जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक कैदी की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
जिला कारागार में 23 मई को मझोला पुलिस के द्वारा अवैध हथियार मिलने के मामले मे सुधीर पुत्र मोनी लाल के पकड़कर जेल भेजा गया था। जहा आज सुधीर की जेल में अचानक हालत बिगड़ने लगी तो जेल प्रशासन को द्वारा सुधीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जाया गया जहा सुधीर की रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर सुधीर को देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।