रामपुर: जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न
Rampur, Rampur | Jul 26, 2024 जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं समस्त पंचायत सचिव के संबंध में निर्देशित किया कि जनपद के विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति की जांच उपरांत आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिला एवं ब्लाक टास्क फोर्स के सदस्यों को निर्देशित किया कि दिये गये लक्ष्य के अनुसार जनपद के विद्यालयों के शत-प्रतिशत निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें।