बांदा: ऑटो रिक्शा और CNG ऑटो चालकों ने व्यक्ति पर ऑटो स्टैंड में वाहन न खड़ा करने और परेशान करने का आरोप लगाया, DM से की शिकायत
Banda, Banda | Jan 27, 2026 बांदा के ऑटो रिक्शा और सीएनजी ऑटो चालक बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी के साथ दिन मंगलवार को बांदा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं। जहां पर इन्होंने एक व्यक्ति पर इनको वाहन स्टैंड में वाहन न खड़ा करने देने और इनको परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध मे इन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया है।