ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में जन्माष्टमी के पावन पर पर बांके बिहारी जी के मंदिर पर भव्य तैयारीयां
ग्यारसपुर के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रात्रि कालीन भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक भगवान श्री कृष्ण के मधुर भजनों से श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं । ग्यारसपुर का प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी का मंदिर जिसमें प्राचीन समय से ही भगवान विराजमान है ।