विश्रामपुर प्रखंड के बघमनवा पंचायत अंतर्गत चोरटीया मेन रोड से उरांव टोला तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी जानकारी विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे दी। उन्होंने बताया कि यह सड़क विधायक निधि से बन रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।