कायमगंज स्थित चीनी मिल का पेराई लक्ष्य इस वर्ष बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ। मिल ने चालू सत्र के लिए करीब 15 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन गन्ने की भारी किल्लत के चलते यह आंकड़ा मात्र 7 लाख कुंतल पर ही सिमट गया। गन्ने की आवक न होने के कारण शनिवार सुबह मिल बंद कर दी गई। चीनी मिल महाप्रबंधक ने किसानों से अपील की।