मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के महाराज नगर में अज्ञात कारणों से बेसमेंट में लगी आग
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के महाराज नगर में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते बेसमेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना फायर विभाग की टीम को दी गई इसके बाद मौके पर सीएफओ यदुनाथ सिंह टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।