पूरनपुर: मोहल्ला नूरी नगर में घरों के ऊपर झूल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
पूरनपुर नगर के मोहल्ला नूरीनगर,रजागंज,अहमदनगर सहित कई मोहल्लों में हाइटेंशन विधुत लाइन घनी आबादी के बीच छतों के ऊपर से गुजर रही है। इसे से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। उसके बाद भी घनी आबादी के बीचो-बीच स्थित हाईटेंशन लाइन को विद्युत विभाग के द्वारा शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।मामले में एसडीएम से शिकायत की है।