पूरनपुर: मोहल्ला नूरीनगर रजागंज में महिला ने पति और सुसराल के लोगों पर मारपीट करने का लगाया आरोप पुलिस से की शिकायत
बुधवार पूरनपुर नगर के मोहल्ला नूरीनगर रजागंज निवासी नुजहत बेगम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। कि उसके पति चांद मियां ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया किसी तरह महिला छूटकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।