तिर्वा: तिर्वा के हंसापुर गांव निवासी सेना के जवान का बीमारी के चलते निधन, गांव में दौड़ी शोक की लहर
Tirwa, Kannauj | Feb 19, 2026 शहीद भूपेंद्र सिंह यादव को नम आंखों से विदाई, पूरा गांव उमड़ा* कन्नौज। तिर्वा तहसील के हंसापुर गांव में शनिवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारतीय सेना के जवान भूपेंद्र सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। हरियाणा के हिसार जिले में तैनात भूपेंद्र सिंह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और उनका निधन हो गया।