गढ़वा: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
Garhwa, Garhwa | Nov 14, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे रंका मोड़, गढ़वा में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “यह जीत विकास की जीत है, यह मोदी–नीतीश मॉडल की जीत है।