गोपालगंज: बरहिमा के पास अनियंत्रित पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल; सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना के बरहिमा के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में पिकअप में सवार एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पुलिस की मदद से गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक और पिकअप को जप्त कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।