भोगनीपुर: दौलतपुर के निकट यमुना नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर के निकट गुरुवार को यमुना नदी में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिया ने पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना सिरसा कलार जालौन के सिहरा निवासी अरविंद ने मृतक की पहचान भाई देवप्रकाश 55 के रूप में की।