औरैया: ककोर स्थित एआरटीओ कार्यालय में बिना अधिकारी के गाड़ियों की सीन को सत्यापित करते प्राइवेट कर्मी का वीडियो हुआ वायरल
एआरटीओ विभाग दिन प्रतिदिन चर्चा में आता जा रहा है। पहले एआरटीओ द्वारा समय से दफ्तर न पहुंचने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके उपरांत आज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक फिर ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक प्राइवेट कर्मचारी गाड़ियों की सीन सत्यापित करता हुआ दिखाई दे रहा है। सीन सत्यापित करते हुए प्राइवेट कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।