झांसी: चंद महीने पहले डाली सड़क और नालियां टूट कर जर्जर, वार्ड नंबर 54 के लोगो ने ठेकेदार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप#jansamasya
Jhansi, Jhansi | May 27, 2025 झांसी नगर निगम वार्ड नंबर 54 के बाहर ओरछा गेट कपूर टेकरी कब्रिस्तान से मदरसे तक 4 महीने पूर्व अपेक्स डालकर रोड व नालियों का निर्माण किया गया था। वहीं वार्ड 54 के लोगों ने मंगलवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे बताया कि निर्माण के समय ठेकेदार की लापरवाही और घटिया सामग्री की शिकायत मोहल्ले वासियों ने नगर आयुक्त से लेकर जिलाधिकरी से भी थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।