झांसी: झांसी मंडल द्वारा 'प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें' थीम पर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर चलाया गया अभियान
Jhansi, Jhansi | May 27, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन" (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है। इस अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, ललितपुर, टीकमगढ़ में अभियान चलाया।