नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड में दीपावली पर दीपों की रोशनी, जगह-जगह प्रतिमाएं स्थापित
दीपावली पर्व को लेकर नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की संध्या 6:00 बजे दीप प्रज्वलित लोगों ने किया है, स्थानीय थाना से लाइसेंस लेकर जगह-जगह पर प्रतिमा स्थापित किया गयाहै। दीपावली पर्व को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शरारती तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है। दीपावली पर खासकर बच्चे एवं युवा पटाखे छोड़ते हुए नजर आए।