हुज़ूर: भोपाल के बिलखारिया इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Feb 7, 2024 भोपाल के बिलखिरिया इलाके में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपने एक हाथ पर ब्लेड से दो कट मारे थे। युवक अकेला रहता था। दिन भर जब उसने कॉल नहीं उठाया तो भाई उसके कमरे पर चेक करने पहुंचे। जहां गेट अंदर से बंद मिला, खिड़की से देखने पर शव फंदे पर लटका दिखाई दिया।