पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश गांव के पास ऑटो की टक्कर से किशोर हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jun 15, 2024 पालीगंज के भेहरिया इंग्लिश गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल किशोर का उपचार चल रहा है। घायल किशोर अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश गांव का रहने वाला राकेश कुमार बताया जा रहा है। जो कि किसी काम को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।