भरथना: बाहरपुर कस्बा में अज्ञात कारणों से मजदूर की झोपडी में लगी आग, नगदी समेत घर गृहस्थीं का सामान सब ख़ाक
भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहरपुर कस्बा में बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे नगदी समेत घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अचानक लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से नगदी समेत घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।