मंझनपुर: अजुहा कस्बे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, शुरू हुआ इलाज
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला उधम किसी काम से अजुहा कस्बे में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह वहां से वापस लौट रहा था। तभी बाइक तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।