क्लैसिकी शोध संस्थान एवं मध्यप्रदेश लेखक संघ उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य राममूर्ति त्रिपाठी स्मरण प्रसंग एवं पूर्व एडीजी डॉ. पन्नालाल की तीन कृतियों का लोकार्पण 7:00 के लगभग महानंदा नगर में आयोजित किया गया अतिथियों ने कहा कि इन पुस्तकों में डॉ. पन्नालाल के प्रशासनिक अनुभवों का निचोड़ है, जिससे नए प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।