बरेली: बरेली जंक्शन रोड पर भीषण आग, फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जलकर हुआ खाक, एसपी ट्रैफिक CO प्रथम सहित तमाम फोर्स मौके पर मौजूद
बरेली में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जंक्शन रोड स्थित एक दो मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक फैल गया और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ मौके पर