सासाराम: सासाराम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
Sasaram, Rohtas | Jan 30, 2025 रोहतास जिले के सासाराम स्थित न्यू स्टेडियम, फजलगंज में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जिसमें एनडीए गठबंधन से जुड़े सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी चुनावो को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।