रूड़की: न्यू आदर्श नगर से ई-रिक्शा के जरिए स्कूटी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न्यू आदर्श नगर से ई रिक्शा के जरिए एक स्कूटी चोरी करने वाले आशु नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की गई एक स्कूटी और घटना में इस्तेमाल इ-रिक्शा बरामद कर ली है। विशाल पुरी ने स्कूटी चोरी होने पर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।