आगरा: बिजली घर चौराहे पर रील के चक्कर में सड़क पर पुशअप करते युवक ने रोका ट्रैफिक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
आगरा के बिजलीघर चौराहे पर रील बनाने के चक्कर में युवक ने बीच सड़क पर आकर ट्रैफिक रोक दिया। युवक सड़क पर पुश-अप करता रहा, जबकि उसका साथी मास्क पहनकर ट्रैफिक कंट्रोल करता दिखा। 16 सेकेंड का यह वीडियो बिजलीघर से छिपीटोला रोड का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रकाबगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।