मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान को लेकर खरगोन सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई कार्यशाला में खरगोन जिले के स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा जहां पर अभियान के कार्य को लेकर चर्चा हुई इस दौरान अधिकारियों ने बताया की दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा ।