कादीपुर: अलीपुर बाजार में महिंद्रा सर्विस कैंप का कार्यक्रम संपन्न, किसान भाइयों को ट्रैक्टर की निशुल्क जांच और दी गई सुविधा
कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर बाजार में महिंद्रा कंपनी का सर्विस कैंप का कार्यक्रम शुक्रवार शाम 4:00 बजे संपन्न किया गया जिसमें क्षेत्र से आए हुए किसानों को व ग्राहकों को 75 पॉइंट चेकअप निशुल्क दिया गया इसी दौरान सर्विस कैंप के लाभों के बारे में भी पूर्ण रूप से जानकारियां दी गई ,कार्यक्रम में मौजूद अखिलेश पांडे व मालिक शिवसागर त्रिपाठी,मौजूद रहे