जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के रायकेरा साप्ताहिक बाजार में शनिवार को बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। भीड़ ने अफवाह के आधार पर युवक को बच्चा चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। कुनकुरी पुलिस से शनिवार शाम लगभग