जमुई: अभयपुर गांव में मंगलवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लगी
Jamui, Jamui | Jan 6, 2026 सदर प्रखंड अंतर्गत अभयपुर गांव में मंगलवार 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक झोपड़ीनुमा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि घर में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार पर अब खुले आसमान के नीचे रहने की नौबत आ गई है।