डंडई: डंडई में जय श्रीराम गूंजा: भक्ति, उत्साह और सुरक्षा के साथ रामनवमी धूमधाम से मनाई गई
Dandai, Garhwa | Mar 27, 2026 डंडई प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में रामनवमी का पर्व इस वर्ष बेहद श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। पूरे इलाके में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह से निकले महावीरी झंडा जुलूस ने पूरे क्षेत्र को केसरिया रंग में रंग दिया। दोपहर करीब 2 बजे से विभिन्न पंचायतों—लवाही, पचौर, करके, जरही, सोनी सहित डंडई मुख्यालय—से महावीरी झंडा