उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के ढावा पंचायत के फाचर गांव में सोलर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में गिरने से दो गायों की मौत हो गई। गड्ढों में पानी भरने से दो गायो की डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। राकेश आमेटा, विजय सिंह, दुदाराम मेघवाल ने विरोध किया।